प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के तत्वावधान में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान की ओर से पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंडलस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई। इसमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर के आठ चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज, प्रयागराज की कक्षा 10 की छात्रा स्नेहा मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ की आकृति सिंह द्वितीय रहीं। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए। स्नेहा 11 सितंबर को होने वाली राज्यस्तरीय संगोष्ठी में प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन: जेपीएस की अर्पित प्रथम, भारतीय शिक्षा सदन ...