बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया। करीब दो साल से अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पद पर तैनात कृपा शंकर का शासन ने गुरुवार को डीजीपी कार्यालय लखनऊ स्थानान्तरण कर दिया। उनकी जगह पर चंदौली में तैनात स्नेहा तिवारी को एएसपी (दक्षिणी) बनाया गया है। जुलाई 2024 में भरौली में नरही पुलिस के वसूली कांड के बाद तत्कालिन एएसपी (दक्षिणी) दुर्गा प्रसाद तिवारी को हटाया गया था। उनकी जगह पर एएसपी (दक्षिणी) की जिम्मेदारी कृपा शंकर को मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...