पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- थल। हजेती निवासी स्नेहा बिष्ट को रोहणी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हम सबका उत्तराखंड संस्था दिल्ली की ओर से बेस्ट इवेंट डायरेक्टर अवार्ड मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेहा को अवार्ड देकर सम्मानित किया। थल स्यालबे निवासी मुख्य आयोजक अनिल सिंह पानू ने बताया कि स्नेहा को यह अवार्ड उत्तराखंड की संस्कृति के छोटे व बड़े पहलू को बड़ी सहजता से संवारने और उसे नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए दिया गया है। आयोजक पानू और डीडीहाट निवासी जगजीवन सिंह कन्याल ने कहा कि सबका उत्तराखंड संस्था पहाड़ पिछले पांच साल से रोहणी में उत्तराखंड की संस्कृति और धरोहर को संवारने और उसे अगली पीढ़ी में बढ़ाने के लिए हर साल महोत्सव का आयोजन कर रही हैं। इस दौरान अध्यक्ष मनोज भंडारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण महरा मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...