मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मड़वन। एक संवाददाता प्रखंड के रौतिनिया निवासी स्नेहा शर्मा के अलावा रक्सा निवासी धर्मेंद्र साह के पुत्र कौशल कुमार ने इंटर वाणिज्य संकाय में 450 अंक लाकर माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कौशल एलपी शाही कॉलेज का विद्यार्थी है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर झखड़ा की छात्रा लखेंद्र सहनी की पुत्री गंगा कुमारी ने कला संकाय में 414 अंक लाया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर झखड़ा की छात्रा आरती कुमारी ने भी कला संकाय में 414 अंक लाया है। इसी तरह एलपी शाही कॉलेज के छात्र रकसा निवासी रामलाल साह के पुत्र श्रवण कुमार ने कला संकाय में 398 अंक हासिल किया। विधान परिषद सदस्य वंशीधर ब्रजवासी, शिक्षक बिट्टू कुमार साह आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...