बदायूं, अप्रैल 21 -- अलापुर क्षेत्र के संजरपुर यात्री शेड के पास रात आठ बजे हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी बदायूं, संवाददाता। कार सवार स्नेचरों द्वारा बैग छीनने से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पति व बेटा भी घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार दंपति भांजे की शादी में भात की रस्म अदायगी करने जा रहे थे।हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के संजरपुर यात्री शेड के पास हुआ। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के रहने वाले नेकराम बेटे अरुण और पत्नी ओमवती के साथ सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में भांजे की शादी में भात की रस्म निभाने जा रहे थे। संजरपुर गांव के पास कार सवार दो युवकों ने ओमवती के हाथ से बैग छीन लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.