मेरठ, अप्रैल 16 -- अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में आयोजित ऑल इंडिया स्नूकर टूर्नामेंट रोमांचक दौर में पहुंच गया है। बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आयुष मित्तल, आदित्य मेहता, मनन चन्द्रा और बृजेश धमानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। पहले क्वार्टर फाइनल में यूपी नंबर-1 आयुष मित्तल ने अक्षय कुमार को 1-2, 57-52, 82-08, 66-45, 76-49 से हराया। दूसरे मुकाबले में इंडिया नंबर-2 आदित्य मेहता ने पुष्पेन्द्र सिंह को 13-30, 87-34, 29-51, 76-63, 63-34 से मात दी। मैच में मेहता ने 133 और 74 के शानदार ब्रेक लगाए। यह भी पढ़ें- मेरठ : आरएसपीबी के खिलाड़ियों ने बनाई बढ़त तीसरे क्वार्टर फाइनल में आरएसपीबी के मनन चन्द्रा ने हरियाणा के दिव्य शर्मा को 69-28, 66-25, ...