मेरठ, जनवरी 4 -- पीएल शर्मा रोड पर पुलिस ने सर्च वारंट के आधार पर एक मकान में छापा मारकर स्नूकर की आड़ में चल रहे गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ, हथियार और भारी मात्रा में नकदी बरामद की। शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। आशीर्वाद विला में कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। 81 हजार रुपये से अधिक की नकदी, अवैध पिस्टल, तमंचा और चाकू मौके से मिला। पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त की, जिससे गांजा तौलकर सप्लाई किया जाता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरुण त्यागी के रूप में हुई है, जो इसी मकान में रहता है। जांच में सामने आया आरोपी तीन मंजिला मकान में स्नूकर क्लब संचालित करता था और इसी की आड़ में युवाओं को गांजा सप्लाई करता था। विदेशी बाजार के हिसाब से करीब एक ...