स्निफर डॉग्स की मदद से नशा तस्करी के 48 मामलों का खुलासा
गुड़गांव, अगस्त 2 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नशा मुक्त हरियाणा अभियान में हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स नशा तस्करों के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार बनकर उभरे हैं। इस साल ही पहली छमाही में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापेमारी करके स्निफर डॉग्स की मदद से 48 मामलों का खुलासा किया है। नशा तस्करों से बड़ी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन), स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, डोडा पोस्त, चूरा पोस्त आदि नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इन अभियानों में बोल्ट (एचके132) ने सर्वाधिक 15, रैम्बो (एचके133) ने 14 तथा रोमियो (एचके131) ने 12 मामलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विशेष रूप से रैम्बो की सहायता से करीब пять क्विंटल डोडा पोस्त की खेप बरामद की गई। इन तीनों स्निफर डॉग्स की असाधारण सूंघने की क्षमता और डॉग हैंडलर्स के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.