स्नान पूर्णिमा के साथ 29 से शुरू होगा रथ महोत्सव
धनबाद, जून 22 -- आस्था और परंपरा का प्रतीक भगवान जगन्नाथ का वार्षिक रथ महोत्सव 29 जून को स्नान पूर्णिमा के साथ शुरू होगा। धनसार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर की रंगाई-पुताई के साथ रथ को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। कारीगर रथ के पहियों और अन्य हिस्सों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। स्नान पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का विशेष स्नान अनुष्ठान होता है। इसके बाद परंपरा के अनुसार भगवान 15 दिनों तक एकांतवास में चले जाएंगे। 16 जुलाई गुरुवार को शहर भर से रथ यात्रा निकलेगी। धनसार स्थित मंदिर में पुरी धाम की परंपराओं और विधि-विधान का पालन किया जाता है, जिससे यहां का रथ महोत्सव विशेष महत्व रखता है。 यह भी पढ़ें- जहानाबाद में होगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्राशहर में दस स्थानों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.