धनबाद, जून 29 -- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सोमवार को भगवान जगन्नाथ का पावन देव स्नान पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का 108 घड़ों के पवित्र एवं शीतल जल से विशेष महास्नान कराया जाएगा। इसी अनुष्ठान के साथ वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। इसको लेकर धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष तैयारी की गई है। भगवान को वेदी पर बैठाकर 108 कलश पवित्र, सुगंधित और औषधीय जल से स्नान कराया जाएगा। इस दिव्य स्नान के बाद भगवान बीमार पड़ जाएंगे। इसके बाद परंपरा के अनुसार भगवान 15 दिनों तक एकांतवास में रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Rath Yatra 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 108 कलशों से स्नान के बाद 15 दिनों तक नहीं होंगे महाप्रभु के दर्शन 16 जुलाई गुरुवार को शहर में भव्य रथ यात्रा निकलेगी। धनसार...