छपरा, मई 26 -- थाना क्षेत्र स्थित श्रीनाथ बाबा घाट के समीप की घटना छपरा हमारे संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति निवासी 19 वर्षीय हरि जी कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना रिविलगंज थाना क्षेत्र स्थित श्रीनाथ बाबा घाट के समीप सरयू नदी में मंगलवार को हुई। बताया जाता है कि हरि जी कुमार अपने कुछ साथियों के साथ नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में स्नान करने गए युवक की गोमती नदी में डूबने से मौतघटना का विवरण उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी की तेज धारा और गहराई में फंस गया। घटना के दौरान उसके साथ गए अन्य साथी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्...