मोतिहारी, जून 10 -- डुमरियाघाट। गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक अधेउ़ व्यक्ति गहरे पानी में डूब गया। दूसरे दिन बुधवार को सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम डुमरियाघाट स्थित गंडक नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश कर रही है। हालांकि टीम को अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। उसकी पहचान जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कौरिया कजरहा गांव निवासी भाग्यनारायण साह (45) के रूप में की गयी है। वह मंगलपुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। यह भी पढ़ें- सिक्स लेन पुल के पास नहाने के दौरान गंगा में युवक डूबा घटना का विवरण घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि वह मंगलवार की संध्या गंडक नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह नदी के गहराई में चला गया व डूब गया। जानकारी मिलते ही परिजन नदी तट पर पहुंचे। वहीं स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे खोजने का जीतोड़ ...