मिर्जापुर, मई 11 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के बुद्धपुर गांव स्थित गंगा में सोमवार की सुबह स्नान कर रहा किशोर गहरे पानी में डूबे गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोर की खोजबीन करने में जुटी है। क्षेत्र के बुद्धपुर गांव निवासी 16 वर्षीय मंगल यादव पुत्र किशुन देव यादव सोमवार की 9 बजे अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया और लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद तलाश शुरू करा दी है। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर दो युवक डूबे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...