भभुआ, जून 18 -- अपने पिता के साथ दोनों भाई गए थे बधार में धान का बिचड़ा डलवाने डूबते देख चरवाहों ने शोर मचा ग्रामीणों को इकट्ठा किया, निकाले शव (सर के ध्यानार्थ) चांद, एक संवाददाता। कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र स्थित भरारीकला पंचायत के ढेढ़ुआ गांव के बधार में शुक्रवार को पोखरा में डूबने से दो सहोदर भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में ढेढ़ुआ निवासी बबलु अंसारी के पुत्रों सात वर्षीय रिजवान अंसारी और पांच वर्षीय ईसान अंसारी शामिल हैं।

घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी घटना की सूचना मिलते ही चांद थाने की पुलिस पहुंची और घटना के बारे में परिजनों व अन्य लोगों से जानकारी ली। दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया। फिर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई अपने पिता के साथ धान का बिचड़ा डलवाने बधार में गए थे। इसी...