चंदौली, अक्टूबर 14 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में कवलपुरा गांव के पास सोमवार सुबह गंगा में स्नान करने पहुंची 17 वर्षीय किशोरी तान्या गहरे पानी में जाने से डूब गई। वहीं तट पर खड़े ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। आननफानन में खोजबीन शुरू की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी गोताखारों की मदद से किशोरी की खोजबीन कराने में जुट गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में मातम छाया हुआ है। क्षेत्र के तोरवा गांव निवासी पहाड़ी की 17 वर्षीय पुत्री तान्या सोमवार सुबह पास के ही कवलपुरा गंगा घाट पर स्नान करने पहुंची। गंगा में नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। यह देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्रीय गोताखोरों को बुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.