लखनऊ, जून 28 -- स्नान, दान, व्रत की ज्येष्ठ पूर्णिमा सोमवार (29 जून) को मनाई जाएगी। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर संत कबीर दास जी की जयंती भी मनाई जाती है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 29 जून को सुबह 3.06 बजे से होगा और तिथि का समापन 30 जून को सुबह 5.26 बजे होगा। पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। इस दिन किए गए स्नान दान-पुण्य और व्रत का कई गुना फल प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- संत कबीर के प्रकट दिवस पर कार्यक्रम आज पूर्णिमा तिथि पर ज्येष्ठ मास समाप्त होगा और अगले दिन से आषाढ़ मास शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें- कल है ज्येष्ठ पूर्णिमा, बन ...