सिमडेगा, जून 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज में स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन की प्रक्रिया 12 जून से आरम्भ हो जाएगी। जबकि स्नातकोत्तर में कला और वाणिज्य संकाय में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। प्राचार्य प्रो. देव राज प्रसाद ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों में नामांकन के इच्छुक छात्र - छात्राओं को चांसलर पोर्टल पर आवेदन जमा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि स्नातक के चार वर्षीय पाठ्यक्रम सत्र 2026-2030 के लिए 12 जून से 29 जून तक चांसलर पोर्टल में फॉर्म भरकर जमा किया जा सकता है। इसके अलावे कॉलेज कार्यालय में भी नामांकन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में स्नातक के लिए नामांकन आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...