रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 17 मई को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने जिला सभागार में अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गलती माफ नहीं होगी। इसलिए सभी व्यवस्थाएं पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ सुनिश्चित की जाएं। प्रत्येक कक्ष में पर्याप्त क्षमता वाले जैमर लगाए जाएंगे और अभ्यर्थियों की चेकिंग और बायोमैट्रिक सत्यापन गेट पर ही अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक दिन पूर्व मॉक ड्रिल कराई जाएगी और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- 3 मई को होगी नीट-2026 परीक्षा इस बार एआई आधारित सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का भी प्रयास किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.