बोकारो, मार्च 29 -- तेनुघाट। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्व विद्यालय धनबाद द्वारा स्नातक कला, वाणिज्य एवं विज्ञान सेमेस्टर 7 सत्र 2022-26 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट में भी परीक्षा चल रही है। यहां केबी कॉलेज बेरमो का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 24 मार्च से प्रारंभ परीक्षा 7 अप्रैल तक चलेगी। शनिवार को द्वितीय पाली की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें मेजर 16 की विभिन्न विषयों की परीक्षा ली गई। गणित में 15, जूलॉजी में 9, एंथ्रोपोलॉजी में 1, केमिस्ट्री में 1, फिजिक्स में 6, साइक्लॉजी में 3 तथा वाणिज्य में 102 परीक्षार्थियों की परीक्षा ली गई जिसमें सभी उपस्थित रहे। यह जानकारी केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर महावीर यादव एवं परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धनंजय रविदास ने दी। परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने मे...