मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू की गयी है। अबतक कुल 8243 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 14 मार्च निर्धारित की गयी है। नामांकन से पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। अबतक कला संकाय में 7370, विज्ञान संकाय में 843 तथा वाणिज्य संकाय में 30 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...