मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू की गयी थी, जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी। विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक कुल 11706 विद्यार्थियों ने नामांकन करा लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन से पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। संकायवार आंकड़ों के अनुसार अबतक कला संकाय में 10428, विज्ञान संकाय में 1181 तथा वाणिज्य संकाय में 97 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक नामांकन नहीं करा सके विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...