मुंगेर, मई 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 एवं सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 18 से 25 मई तक का समय दिया गया है। वहीं 26 एवं 27 मई को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसी प्रकार स्नातक सेमेस्टर-3 के नियमित एवं सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क आवेदन के लिए 16 से 22 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- 20 मई से भरें पार्ट-1 व 2 के परीक्षा फॉर्म जबकि 23 से 25 मई तक 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। विश्वविद्याल...