स्नातक सेमेस्टर-4 में 14 तक करा सकेंगे नामांकन
मुंगेर, अगस्त 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 में नामांकन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गयी है। विश्वविद्यालय की ओर से नामांकन प्रक्रिया पांच अगस्त से शुरू की गयी थी। नियमित सत्र 2024-28 के विद्यार्थियों के साथ सत्र 2023-27 के बैकलॉग विद्यार्थियों को भी नामांकन का अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार वैसे विद्यार्थी, जो अबतक सेमेस्टर-4 में नामांकन नहीं करा सके हैं, वे निर्धारित अवधि में अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर नामांकन ले सकते हैं। नामांकन के लिए विद्यार्थियों को पंजीयन प्रमाणपत्र की छायाप्रति, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर के प्रवेश पत्र व अंकपत्र की छायाप्रति के साथ टीआर एवं वेबकॉपी की छायाप्रति जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.