बक्सर, अप्रैल 29 -- चौसा, एक संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2024-28 के अंतर्गत स्नातक में पढ़ने वाले कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर-4 की सैद्धांतिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। स्थानीय नगर पंचायत के अखौरीपुर गोला पर स्थित महर्षि च्यवन काॅलेज के प्राचार्य उदय नारायण चौबे ने बताया कि काॅलेज में पीसी काॅलेज, बक्सर और चाणक्य एकेडमी महिला महाविद्यालय,सरेंजा का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यहां इन दोनों कालेजों के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के कुल 865 परीक्षार्थियों ने पहले दिन दो पालियों में आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन ली गई। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : स्नातक सेमेस्टर चार की परीक्षा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...