मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। एमयू के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में साल 2025 में कुल 34,967 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया था। जिसमें कला संकाय में 3,004, विज्ञान संकाय में 4,625 तथा वाणिज्य संकाय में 338 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया। इसके बाद अगस्त 2025 में उक्त सत्र में 30,623 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा फॉर्म भरा, जिसमें कला संकाय में 2,799, विज्ञान संकाय में 3,146 तथा वाणिज्य संकाय में 278 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा। जबकि लगभग 4 हजार विद्यार्थी कॉलेजों से चले गये। हलांकि उक्त सत्र की परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा सितंबर 2025 में ली गयी, लेकिन इसका रिजल्ट विश्वविद्याल द्वारा 5 माह बाद फरवरी 2026 में जारी किया। इसके बाद अब विश्वविद्यालय द्वारा 24 से 28 फरवरी तक उक्त सत्र में नामांकन लिया गया। जिसमें मात्र 21,429 व...