छपरा, सितम्बर 7 -- जेपीयू ने छात्रहित में बढ़ाई तिथि, कॉलेज 20 सितंबर तक परीक्षा विभाग में जमा करेंगे कागजात छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-2 सीबीसीएस (2025-29) परीक्षा 2026 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 18 सितंबर तक महाविद्यालय में परीक्षा प्रपत्र एवं आवश्यक कागजात जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में पूर्व निर्धारित तिथि में विस्तार किया है।

परीक्षा से संबंधित सूचना इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्रभारी प्राचार्य को सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, स्नातक सेमेस्टर-2 सीबीसीएस (2025-29) परीक्षा 2026 का परीक्षा प्रपत्र भरने की पूर्व निर्धारित तिथि 27 अगस्त से 8 सितंबर तक थी। ...