स्नातक सेमेस्टर-2 की कक्षाएं शुरू करने का निर्देश
मुंगेर, मार्च 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्य को सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 की कक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से सभी कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि स्नातक और पीजी की परीक्षाएं समाप्त होने के दो दिनों के भीतर कक्षाएं आरंभ कराना सुनिश्चित किया जाये। बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा 17 से 31 जनवरी के बीच स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षाएं आयोजित की गयी थीं। फिलहाल उन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.