भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में प्रथम मेधा सूची के अनुसार 14 जून तक नामांकन की तिथि विस्तारित कर दी गई है। गुरुवार को विस्तारित तिथि के अनुसार नामांकन शुरू हो गया है। इसको लेकर एक दिन पूर्व नामांकन समिति के निर्णय के अनुसार तिथि का विस्तार किया गया था। तिथि बढ़ने के कारण काफी संख्या में प्रथम मेधा सूची में चुने गए विद्यार्थियों को राहत होगी। दरअसल, कई कॉलेजों में नामांकन के लिए आए विद्यार्थियों ने सीएलसी और अंक पत्र के लिए समय मांगा था।कॉलेजों में उक्त दोनों मूल दस्तावेजों के साथ ही नामांकन लिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को मिली राहत, अब 13 जून तक होगा दाखिला कई विद्यार्थियों का नामांकन दस्तावेजों के कारण अटक गया था। अब तिथि वि...