मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से जिले के 27 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित हो रही है। परीक्षा के नौवें दिन शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 35413 परीक्षार्थियों में से 34631 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 782 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कदाचार के आरोप में तीन परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। पहली पाली में बीएसी-1 के स्वच्छ भारत विषय (सेट-ए) की परीक्षा ली गई, जिसमें कुल 14732 परीक्षार्थियों में 14417 उपस्थित और 315 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में स्वच्छ भारत (सेट-बी) की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें कुल 20681 परीक्षार्थियों में से 20214 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 467 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.