खगडि़या, जुलाई 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मुंगेर विश्वविद्यालय ने डिग्री कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर वन में दाखिला के लिए चौथी सूची जारी की है। चौथी सूची में चयनित छात्र व छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया गत आगामी 28 जुलाई तक होगी। इधर नामांकन के लिए कॉलेज में भीड़ देखी गई। बता दें कि तीसरी सूची के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित स्टूडेंटस के लिए आवेदन करने का मौका दिया था। जिसके बाद चौथी सूची जारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...