आरा, जुलाई 11 -- नामांकन के लिए अब सोमवार को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर-वन (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में नामांकन के लिए जारी पहली मेरिट लिस्ट से एडमिशन की तिथि शनिवार को समाप्त हो गई। पहली मेरिट लिस्ट से लगभग 54 हजार विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में दाखिला कराया है। पहली मेरिट में शामिल करीब नौ हजार विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं कराया है। अब वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

दूसरी मेरिट लिस्ट की घोषणा विश्वविद्यालय के अनुसार समर्थ पोर्टल की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी होगी। इस लिस्ट से नामांकन को मात्र तीन दिन का मौका मिलेगा। दअरसल, दूसरी मेरिट लिस्ट में मात्र 743 विद्यार्थियों का ...