भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में शुक्रवार को होली के अवकाश के बाद सभी विभाग और कॉलेज खुल गए हैं। शनिवार से स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा शुरू होने वाली है। इसमें 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। कॉलेजों में एडमिट कार्ड में मुहर लगवाने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ गई। दरअसल, कॉलेज की वेबसाइट से विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की व्यवस्था बनाई गई है, लेकिन उसे डाउनलोड करने के बाद कॉलेज से मुहर लगवाना होता है। मारवाड़ी कॉलेज में सुबह अचानक से विद्यार्थियों की भीड़ हो गई थी।भीड़ की जानकारी होने के बाद प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने तत्काल काउंटरों का जायजा लिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग अतिरिक्त काउंटर बनाए गए। साथ ही कई कर्मियों और शिक्षकों को भीड़ प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.