खगडि़या, मार्च 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि मंुगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर पांच सत्र 2023-27 में नामांकन आगामी 14 मार्च तक निर्धारित की है। इधर कोशी कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर पांच में नामांकन कराने वाले छात्र व छात्राएं निर्धारित तिथि तक अपने दस्तावेजों का संबंधित कर्मियों से भौतिक सत्यापन कराकर ऑनलाइन भुगतान के उपरांत नामांकन ले सकते हैं। बता दें कि सेमेस्टर चतुर्थ की गत सप्ताह रिजल्ट जारी किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...