आरा, जनवरी 29 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर पांच और पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछले माह आयोजित दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट एक माह के भीतर ही कर दिया गया है। बता दें कि स्नातक सेमेस्टर पांच सत्र (2023-27) के विज्ञान और कॉमर्स संकाय का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें भी वैसे कॉलेज जो आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षा का रिजल्ट समय पर अपलोड नहीं कर पाए थे, उनका रिजल्ट रोक दिया गया है। वहीं कला संकाय का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। एक से दो दिनों में कला संकाय का रिजल्ट भी जारी हो जाएगा। मालूम हो कि स्नातक कॉमर्स संकाय में (कॉलेज कोड 201, 208, 252, 317, 408, 413, 510) एवं विज्ञान (कॉलेज कोड 408, 413) का रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है, यह जल्द ही जारी होगा। इधर, स्नातकोत्तर (पीजी), स...