भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मारवाड़ी महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों की बैठक गुरुवार को कॉलेज में हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा की अध्यक्षता वाले इस बैठक में निर्णय लिया गया कि यूजी (स्नातक) सेमेस्टर तीन और पांच की आंतरिक परीक्षा का कार्यक्रम होली के तुरंत बाद जारी कर दिया जाएगा। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति को सुनिश्चित करने को लेकर अभिभावकों के साथ बैठक की जायेगी। ये बैठक करने की तिथि स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा के दौरान ही कॉलेज के प्रधानाचार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...