सासाराम, अप्रैल 10 -- सासाराम। स्नातक छह की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर केंद्रो पर परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई। वहीं एबीआर कॉलेज में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली गई। ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन किया जा सके। तलाशी में महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील कुमार, डॉ शशांक शेखर, शंकर दयाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश राम, अर्चना कुमारी, उमाशंकर प्रसाद, राजीव कुमार मुन्ना आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...