मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-28 का रिजल्ट गुरुवार देर शाम जारी कर दिया गया। इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्नातक दूसरे सेमेस्टर में एक लाख 43 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें एक लाख 25 हजार छात्रों ने परीक्षा पास की है। 16 हजार छात्र प्रमोटेड हुए हैं और दो हजार छात्र परीक्षा में अनुपस्थित थे। एक लाख 34 हजार छात्रों को 28 क्रेडिट आए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मार्च में सत्र 2024-28 के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा होगी और जून में चौथे सेमेस्टर की परीक्षा ली जाएगी। बताया कि स्नातक दूसरे सेमेस्टर में एक भी छात्र का रिजल्ट पेंडिंग नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...