सासाराम, अगस्त 4 -- सासाराम, नगर संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन से जुड़ी त्रुटियों के सुधार के लिए पांच अगस्त तक अंतिम मौका दिया गया है। अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद उज्जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण की ओर से जारी सूचना के अनुसार कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...