दुमका, जुलाई 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेन्द्र यादव ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- एसकेएमयू में स्नातक नामांकन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन के लिए चार दिन शेषआवेदन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने तथा आवेदन के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। बताया कि इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अपार आईडी की महत्वपूर्ण भूमिका है। चांसलर पोर्टल पर आवेदन करते समय अभ्यर्थियों का विवरण अपार प्रणाली से स्वतः प्राप्त किया जा रहा है। ऐसे में यदि किसी अभ्यर्थी की अपार प्रोफाइल में गलत,...