मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- डीएम उमेश मिश्रा ने जिले के सभी नागरिकों से कहा है कि एक नवंबर 2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद, मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशन की अवधि दो दिसंबर व 16 दिसंबर तक प्राप्त स्वीकृत दावें और आपत्तियों को निर्वाचक नामावली के प्रारूप में शामिल कर लिया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन छह जनवरी को हो गया। साथ ही सभी मतदान केन्द्रों डीएवी इण्टर कालेज, वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला इण्टर कालेज, दीपचन्द ग्रेनचैम्बर इण्टर कालेज, सभी विकास खंड, निकाय कार्यालय एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर सूची चस्पा करा दिया गया है। डीएम ने जन-सामान्य से निर्वाचक नामावलियों का निरीक्षण/अवलोकन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...