मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक में 1 लाख 15 हजार छात्रों का दाखिला अबतक हो चुका है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि 1 लाख 63 हजार छात्रों ने आवेदन किये हैं। बचे 48 हजार छात्रों के लिए फिर से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।डीएसडब्ल्यू ने बताया छात्रों के लिए एक बार फिर पोर्टल खोला जाएगा, लेकिन पोर्टल आवेदन के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ एडिट के लिए खुलेगा। छात्रों को कॉलेज चुनने के लिए तीन विकल्प तक दिये जा सकते हैं। स्नातक में अबतक पांच मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। कुल तीन लाख सीटें हैं। पांच मेरिट लिस्ट के बाद भी कई कॉलेजों में सीटें नहीं भरी हैं। कई कॉलेज के प्राचार्य इसकी जानकारी विवि प्रशासन को दे रहे हैं।उधर, बीआरएबीयू के तीन कॉलेजों में शुरू हुए एईडीपी कोर्स में दाखिले की तारीख भी बढ...