मिर्जापुर, जुलाई 29 -- मिर्जापुर, संवाददाता। स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए भटक रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय ने मंगलवार को संबद्ध महाविद्यालय के स्नातक में 33 प्रतिशत सीटों की वृद्धि करने की घोषणा की है। सीट वृद्धि की घोषणा से उन छात्रों का स्नातक में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है जो अब तक जारी मेरिट सूची से बाहर हैं या किसी कारण से प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित रह गए थे। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सीट वृद्धि के फैसले का स्वागत किया गया।

सीट वृद्धि की घोषणा मंगलवार को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुल सचिव राम नरायन ने 33 प्रतिशत सीटों के वृद्धि का आदेश जारी किया है। सीटों में वृद्धि के साथ ही नगर के दो सहायता प्राप्त महाविद्यालयों केबीपीजी एवं जीडी बिनानी ...