पूर्णिया, जून 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में स्नातक में नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट इस बार उच्च शिक्षा विभाग समर्थ पोर्टल पर जारी करेगा। एडमिशन में आरक्षण रोस्टर का शतप्रतिशत अनुपालन हो, इसलिए शिक्षा विभाग के द्वारा ही स्नातक में नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट घोषित किया जायेगा। इसके निमित्त उच्च शिक्षा विभाग के पटना स्थित कार्यालय में समर्थ पोर्टल पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जा रहा है। संभवत: 13 जून तक उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा स्नातक में नामांकन के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दिया जायेगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। वर्तमान समय में विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 36 अंगीभूत और 19 गैर अंगीभूत कॉलेजों म...