पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ​पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में सीबीसीएस स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। रविवार शाम 6 बजे तक विश्वविद्यालय को नामांकन के लिए कुल 17,553 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। छात्रों का सर्वाधिक रुझान कला संकाय के विषयों में देखने को मिल रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक पॉलिटिकल साइंस के लिए 2,490 तथा इतिहास के लिए 3,895 आवेदन प्राप्त हुए है।​​ बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि दो जून तक निर्धारित है।​ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय के इंतजार से बचने के लिए जल्द से जल्द और अधिक से अधिक संख्या में अपना नामांकन फॉर्म भरें। पूर्णिया विश्वविद्यालय का नामांकन शुल्क अन्य नए विश्वविद्यालयों से काफ़ी कम है तथा इस ब...