मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक में नामांकन के लिए बुधवार से फिर पोर्टल खुलेगा। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के आदेश के बाद डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने इसका पत्र जारी किया।

स्नातक में आवेदन की जानकारी डीएसडब्ल्यू ने बताया कि स्नातक में आवेदन के लिए 29 से 31 तक पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। आवेदन के साथ छात्रों को एडिट का भी मौका मिलेगा। बीआरएबीयू में स्नातक में दाखिले के लिए अबतक चार मेरिट लिस्ट निकल चुकी है। इसके बाद भी 1 लाख 4 हजार छात्रों का ही दाखिला हुआ है। नये डिग्री कॉलेजों में भी काफी कम दाखिले हुए हैं। इसके अलावा स्नातक के नये कोर्स एईडीपी में आठ अगस्त तक दाखिला लिया जायेगा।

यूएमआईएस में गड़बड़ी यूएमआईएस ने बिना कोटे वाले छात्रों का कोटे में किया नाम...