पूर्णिया, जून 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नये सत्र में सीबीसीएस स्नातक में नामांकन के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय को अब तक कुल 40500 ऑनलाइन आवेदन मिल चुके हैं। वर्तमान समय में 36 अंगीभूत और 19 गैर अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन के लिए 7 जून तक तिथि विस्तारित कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की अवधि समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय के द्वारा नामांकन शुरू करने के लिए मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा, जिसके आधार पर कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन लिया जायेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा साइंस के पांच, आर्ट्स के 30 और कॉमर्स के तीन विषयों में मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन लिया जायेगा। यह भी पढ़ें- समर्थ पोर्टल पर अपलोड हो केएन डिग्री कॉलेज बखरी का नाम वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 27 गैर अं...