सासाराम, जुलाई 6 -- सासाराम, नगर संवाददाता। वीकेएसयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई। विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को जारी सूचना में कहा गया है कि वीकेएसयू के सभी अंगीभूत, संबद्ध एवं नये राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में प्रथम मेघा सूची के नामांकन का कार्य चल रहा है। जिसकी अंतिम तिथि छह जुलाई 2026 थी। लेकिन छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब अंतिम तिथि को बढ़ाकर आठ जुलाई कर दिया गया है। आठ जुलाई के शाम चार बजे तक प्रथम सूची में चयनित छात्र-छात्रा प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर पोर्टल पर भुगतान सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- Patna News: पीपीयू : दूसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन लेने की तिथि कल तक बढ़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...