स्नातक में दाखिले लेनेवाले 63 सौ छात्रों का अपार सत्यापन लंबित
धनबाद, जुलाई 29 -- बीबीएमकेयू के अधीन धनबाद व बोकारो के 33 डिग्री कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। कम नामांकन को देखते हुए विश्वविद्यालय एडमिशन सेल ने पहली चयन सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। तिथि बढ़ने के बाद भी अब तक कुल 9751 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है। नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं को अपार आईडी नंबर भी डालना है। नामांकन के साथ 3429 छात्र-छात्राओं का अपार सत्यापन हुआ है। वहीं अब भी 6322 छात्र-छात्राओं का अपार सत्यापन लंबित है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का अपार सत्यापन लंबित रहने से विश्वविद्यालय एडमिशन सेल की चिंता बढ़ गई है。
अपार नंबर की महत्ता अपार नंबर बेहद जरूरी है। छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए अपार देना होगा। विवि ने कहा है कि अपार में नाम, जन्म तिथि में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.