मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन की मियाद सोमवार को पूरी हो गई। सोमवार शाम तक दाखिले के लिए 1 लाख 35 हजार आवेदन आये थे। स्नातक में इस वर्ष पौने तीन लाख सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि अभी स्नातक में आवेदन की तारीख बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है। फिलहाल इतने आवेदन पर ही मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। अगले हफ्ते पहली लिस्ट जारी होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष सत्र 2025-29 में बीआरएबीयू में 1 लाख 53 हजार छात्रों के आवेदन आये थे। बीआरएबीयू में स्नातक के दाखिले के लिए अभी पोर्टल पर 160 कॉलेज हैं। यह भी पढ़ें- स्नातक में दाखिले के लिए आये 1.30 लाख आवेदन यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टी में चलेंगी पीजी की कक्षाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...