भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) और एईडीपी कोर्स में नामांकन पूरा हो गया है। जिन विद्यार्थियों का एडमिशन ग्रांटेड कर दिया गया था, उसकी एक्सल सीट में सूची सभी कॉलेजों को भेजी गई थी, लेकिन कॉलेजों का कहना है कि कुछ विद्यार्थियों का नाम नहीं दिख रहा है। ऐसे विद्यार्थियों से जुड़ी कॉलेज द्वारा अभिप्रमाणित सूची 11 सितंबर तक टीएमबीयू के समर्थ सेल ने मांगी है। इसके लिए विद्यार्थी का नाम, विषय, एडमिशन फार्म नंबर, नामांकन की तिथि, भुगतान की गई राशि, शुल्क भुगतान की तिथि, अन्य आवश्यक दस्तावेज देने हैं। इससे जुड़ा पत्र डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह ने जारी कर दिया है। इसके बाद ही नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी एकेडमिक मॉड्यूल के तहत स्टूडेंट लाइफ साइकिल (एसएलसी) में स्थानांतरित किया जाएग...